{"_id":"6a821bf50a67403768039904","slug":"a-different-bench-of-the-high-court-will-hear-shweta-chaudharys-petition-hathras-news-c-56-1-hts1004-152836-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाईकोर्ट की दूसरी बेंच करेगी श्वेता चौधरी की याचिका पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाईकोर्ट की दूसरी बेंच करेगी श्वेता चौधरी की याचिका पर सुनवाई
Mon, 17 Aug 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी की ओर से शासन की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट की नई बेंच सुनवाई करेगी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। किसी दूसरी बेंच को नामित करने के लिए मामले को मुख्य न्यायाधीश को भेज दिया है।
नगर पालिका परिषद हाथरस में दो साल पहले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। सभासद मनीष अग्रवाल उर्फ पीपा व सुनील अग्निहोत्री ने टेंडर प्रक्रिया के संबंध में डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि पर शासन ने तीन नोटिस जारी करने के बाद चार अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे।
पालिकाध्यक्ष की ओर से इस मामले में सात अगस्त को रिट दायर की गई थी, जिसे 11 अगस्त को दर्ज किया गया और शुक्रवार की तिथि लगाई थी। उन्होंने याचिका में प्रमुख सचिव के अलावा, जिलाधिकारी तथा जांच अधिकारी रहे उप जिलाधिकारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी को पार्टी बनाया है।