{"_id":"69dc0953a3f5c8e735010e94","slug":"disabled-people-made-paintings-in-the-sign-language-camp-hathras-news-c-56-1-hts1003-147098-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सांकेतिक भाषा शिविर में दिव्यांगों ने बनाई पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सांकेतिक भाषा शिविर में दिव्यांगों ने बनाई पेंटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग दिखाती दिव्यांग छात्रा। संवाद
विज्ञापन
रावत शिक्षा समिति आवासीय विद्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में 10 दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण एवं योगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन दिव्यांगों ने पेंटिंग बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग कार्य हाथरस सिटी रविप्रकाश कुशवाहा एवं चीफ कमर्शियल सुपरिटेंडेंट हाथरस सिटी विपिन कुमार सारस्वत ने किया। यह कार्यक्रम द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन एवं रावत शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. एमएल रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण दिव्यांगजनों, उनके अभिभावकों तथा प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। यदि अधिकारी दिव्यांगों की भाषा व समस्याओं को समझने में सक्षम नहीं होंगे, तो उन्हें न्याय मिलना कठिन हो जाएगा, जो दिव्यांग अधिकार अधिनियम के विपरीत है।
डॉ.रावत ने बताया कि पूर्व में भी एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्यायपालिका व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। मुख्य अतिथि रविप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि इससे अधिकारियों को दिव्यांगों की समस्याएं समझने में मदद मिलेगी।
विपिन कुमार सारस्वत ने कहा कि संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व अन्य आवश्यक उपकरण भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। संचालन पीयूष रावत ने किया। प्रशासनिक अधिकारी अर्चना शर्मा ने दिव्यांग हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
Trending Videos