{"_id":"69bb0ddff37c3cda3f013e5d","slug":"drug-inspector-conducts-raids-on-pharmacies-hathras-news-c-63-1-sali1025-104590-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: औषधि निरीक्षक ने दवा की दुकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: औषधि निरीक्षक ने दवा की दुकानों पर मारे छापे
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर कूड़े के ढेर पर मिलीं प्रतिबंधित सिरप की शीशियां। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग के पास कूड़े के ढेर पर प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन फास्फेट की खाली शीशियां मिलने के बाद बुधवार को औषधि निरीक्षक ने नगर में दवा की दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि खाली शीशियों पर मिले बैच नंबर के आधार पर कंपनी से पता किया जा रहा है कि इस नंबर की शीशियों की बिलिंग किसके नाम से हुई थी।
गौरतलब है कि बुधवार को सीएचसी मार्ग पर कूड़े के ढेर पर प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 शीशियां मिलीं थीं। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की तरह में जाने के लिए औषधि विभाग जांच कर रहा है। सिरप निर्माता कंपनी से लेकर दवा के थोक विक्रेता के यहां दवा के आने के कागज खंगाले जाएंगे।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को नगर के ओम साईं मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो यहां कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली, लेकिन कुछ कमियां थीं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। संवाद
Trending Videos