{"_id":"6add07676cbc5b95b9017443","slug":"eligible-voters-should-not-miss-registering-their-names-in-the-voter-list-dm-hathras-news-c-56-1-sali1016-156120-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे : डीएम
Sun, 25 Oct 2026 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद के रोशनलाल इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे मतदाता। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने मुरसान के संविलियन विद्यालय लहरा, प्राथमिक विद्यालय बरसै और सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज स्थित पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
डीएम ने कहा कि बीएलओ घर-घर सर्वे कर ऐसे नागरिकों को चिह्नित करें, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने फॉर्म-छह, फॉर्म-सात और फॉर्म-आठ के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-सात मिलने पर संबंधित प्रकरण का मौके पर सत्यापन किया जाए। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। नाम और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-आठ का उपयोग किया जाए। डीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांच लें। त्रुटि होने या नाम शामिल न होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करें। संवाद