सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing at a wedding ceremony in Korna village

Hathras News: शादी समारोह में हुई फायरिंग, छर्रे लगने से दो बच्चे हुए घायल, एक आगरा रेफर, रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी में अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिससे दो बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से एक बच्चे को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया।

Firing at a wedding ceremony in Korna village
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो बच्चे छर्रे लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 5 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos


गांव कोरना के रहने वाले महेंद्र सिंह का कहना है कि 4 फरवरी की रात 11 बजे उनकी बेटी गुंजन की शादी हो रही थी। वर और वधू पक्ष के लोग मौजूद थे, तभी भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इसमें करन (11) पुत्र हरप्रसाद निवासी गुरसोटी सादाबाद और नितिन (12) पुत्र ओम प्रकाश निवासी महावन मथुरा घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से नितिन को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed