{"_id":"69a0b5fbae0d73d4050176d9","slug":"get-the-dug-up-roads-repaired-soon-baby-rani-hathras-news-c-56-1-sali1016-145151-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी गईं सड़कों को जल्द दुरुस्त कराएं : बेबीरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी गईं सड़कों को जल्द दुरुस्त कराएं : बेबीरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण करतीं प्रभारी मंंत्र
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री और जिले की प्रभारी बेबीरानी मौर्य ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए शहद, मसाले, बेसन, पापड़, हींग, मोमबत्ती आदि उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की गई।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत लाभार्थियों को लैपटॉप दिए गए। किसानों को मिनी किट बीज वितरित किए गए और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत दो महिला लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शाम छह बजे से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और जर्जर तारों को प्राथमिकता से बदलवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठाएं और उनकी समस्या का त्वरित निराकरण कराएं। बैठक में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos