सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girls Dominate CBSE Intermediate Exams

Hathras News: सीबीएसई इंटर की परीक्षा में बेटियों का दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Girls Dominate CBSE Intermediate Exams
सीबीएसई 12वीं का  रिजल्ट आने पर खुशी में सेल्फी लेतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। आंकड़ों के अनुसार इस बार भी छात्राओं ने सफलता के मामले में छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। जिले में पंजीकृत कुल 1400 छात्राओं में से 95.6 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
Trending Videos




जिले का कुल परीक्षा परिणाम 94.76 फीसदी रहा है। 1501 पंजीकृत में से 94 फीसदी 1411 परीक्षार्थी सफल रहे। हालांकि संख्या बल में छात्र अधिक उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन सफलता के प्रतिशत के मामले में बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। कुल 2901 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2749 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिणाम घोषित होते ही जिले के विभिन्न केंद्रों और स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर परीक्षार्थी अपनी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। गौरतलब है कि आठ परीक्षा केंद्रों पर इस बार सीबीएसई की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया गया। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को कराने के बाद मूल्यांकन का कार्य तेजी के साथ कराया गया।



बुधवार को परीक्षा परिणाम आते ही पास हुए परीक्षार्थी खुशी से चहक उठे, जबकि फेल हुए परीक्षार्थी मायूस नजर आए। अच्छी उपलब्धि के साथ पास हुए परीक्षार्थियों के घरों में जश्न का माहौल रहा।




जिले में इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थी-- 2901

पंजीकृत छात्र -- 1501

पंजीकृत छात्राएं -- 1400

कुल पास हुए परीक्षार्थी-- 2749

पास हुए छात्र -- 94 फीसदी -- 1411

पास हुई छात्राएं -- 95.6 फीसदी पास -- 1338
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed