सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Patient suffering from vomiting and diarrhea tests positive for HIV.

Hathras News: उल्टी और दस्त का मरीज एचआईवी संक्रमित मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Patient suffering from vomiting and diarrhea tests positive for HIV.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। बार-बार उल्टी-दस्त होने पर इस मरीज की जांच कराई गई थी, जिसमें वह एचआईवी संक्रमित मिला।
Trending Videos




डॉक्टरों ने बताया कि इस मरीज का उपचार शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज ने बताया कि युवक पहले से संक्रमित है, उसका उपचार अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से चल रहा है, उसकी पत्नी भी संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, इमरजेंसी वार्ड के बेड बुधवार को डायरिया के मरीजों से फुल हो गए। क्षेत्र में डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डॉ. शालिनी शर्मा ने डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही, ओपीडी में लगभग 255 मरीज पहुंचे। अधिकतर मरीज बुखार, सर्दी, उल्टी-दस्त के थे। जिसमें 25 मरीज बुखार, 30 मरीज खांसी एवं पांच डायरिया के मिले।



15 मरीजों की मलेरिया, पांच की डेंगू एवं 20 मरीजों की सीबीसी की जांच की गई। डॉ. पंकज ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकले, बाजार की खुली हुई चीज ना खाएं, बेमौसम वाली सब्जी एवं फल खाने से बचें, मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed