{"_id":"6a7b7acd558bc709a9092aff","slug":"impact-of-rain-rise-in-patients-suffering-from-cold-fever-and-allergies-hathras-news-c-56-1-hts1004-152664-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश की मार, बढ़े सर्दी, बुखार व एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश की मार, बढ़े सर्दी, बुखार व एलर्जी के मरीज
Wed, 12 Aug 2026 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। बारिश में भीगने और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल, सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी के मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मंगलवार 2471 मरीज पहुंचे, जिनमें वायरल के 578 मरीज रहे।
बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर अधिक दिखाई दे रहा है। कई मरीज बारिश में भीगने के बाद बुखार, जुकाम और कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
रमनपुर निवासी गिर्राज किशोर (50) बारिश में भीगने के बाद वायरल की चपेट में आ गए। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। वहीं मेंडू निवासी राहुल (35) सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार से परेशान होकर अस्पताल पहुंचे। आदर्श नगर निवासी बृजेश कुमार (70) को वायरल के साथ एलर्जी की शिकायत होने पर चिकित्सकों से परामर्श लेना पड़ा।
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ी परेशानी
नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान शरीर पर इसका असर पड़ता है। बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में अधिक देर तक रहने और तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी-जुकाम, वायरल और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों से बारिश में भीगने से बचने, गीले कपड़े तुरंत बदलने और खानपान का ध्यान रखने की अपील की। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
इन बातों का रखें ध्यान
-बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े तुरंत बदलें।
-साफ और ताजा भोजन का सेवन करें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
-बुखार या लगातार सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
-बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें।