{"_id":"6a0b800d18b601b53706ba73","slug":"jumped-into-canal-for-relief-from-heat-dies-hathras-news-c-56-1-hts1004-148737-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गर्मी से राहत के लिए नहर में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गर्मी से राहत के लिए नहर में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
तीन लोगों के डूबने की सूचना पर नहर पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए अलीगढ़ रोड स्थित नहर में छलांग लगाने के बाद युवक ऊपर नहीं आ सका। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में अफवाह फैल गई कि तीन युवक एक साथ डूबे हैं। एक शव मिलने के काफी देर बाद तक पुलिस दो अन्य युवकों की तलाश करती रही, लेकिन कोई और शव नहीं मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि साथ आए अन्य दो युवक भाग गए।
कोतवाली सदर के जलेसर रोड के रहने वाले पवन उर्फ पप्पन (34) पुत्र राजवीर गांव रुहेरी स्थित मुरब्बा की फैक्टरी में काम करता था। सुबह साढ़े आठ बजे वह फैक्टरी जाने के लिए निकला था, लेकिन 11.30 बजे वह साइकिल से अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पवन के साथ दो युवक और थे। नहर के बगल में खोका के पास उसने साइकिल खड़ी की।
इसके बाद कपड़े उताकर पानी में छलांग लगा दी। काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया। छलांग लगाने के स्थान से लगभग 50 मीटर आगे एक व्यक्ति ने शव तैरता देखा तो शोर मचाया। शव पवन का ही था। छलांग लागने के बाद वह बहता हुआ पुल के नीचे से होते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया था। किसी ने बताया कि उसके साथ दो युवक और थे, जिससे वहां अफवाह फैल गई कि दो अन्य युवक भी पानी में उतरे थे और वे भी डूब गए।
विज्ञापन
तीन युवकों के डूबने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। इस दौरान शेष दो युवकों की भी तैराकों से तलाश कराई गई, लेकिन कोई और शव नहीं मिला। इस दौरान काफी संख्या में लोग जमा हो गए। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि एक ही व्यक्ति डूबा था, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में छानबीन की जा रही है।

Trending Videos