{"_id":"6a0b805455c22961db01a0ea","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-allegations-of-poisoning-hathras-news-c-62-1-sali1024-104400-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन
कीर्ति का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला होलीगेट निवासी कीर्ति (30) पत्नी सोमेश की संदिग्ध हालात में रविवार देर रात मौत हो गई। मृतका के पिता डालचंद ने सोमेश पर विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप लगाया है।
सोमेश रविवार को गांव मानिकपुर में लगने वाली पैंठ में सब्जी बेचने गया था। रात्रि करीब आठ बजे लौटने पर घर पर पत्नी बेहोश मिली। आनन-फानन वह उसे निजी चिकित्सक के पास ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने मायके पक्ष को इसकी सूचना दे दी। मायके पक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर काफी हंगामा किया।
मृतका के पिता डालचंद ने पति पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद जब मृतका के पति ने एक प्लॉट की वसीयत उसके दोनों बच्चों के नाम करने की बात कही तो मायके पक्ष वाले शांत हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले एक बार फिर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। मायके पक्ष वालों ने मृतका के पति को थप्पड़ भी मारे। मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। पुलिस की देखरेख में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले कुछ किया जा सकता है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Trending Videos