सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Khushi Tops the District with 98.2% Marks

Hathras News: 98.2 फीसदी अंकों के साथ खुशी जिले में अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Khushi Tops the District with 98.2% Marks
सीबीएसई 12वी में जिला टॉप करने वाली खुशी सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में आरएलवीएम इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी सिंह ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले की टॉपर्स सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos




मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर दा कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की देवयानी वशिष्ठ रहीं, जिन्होंने 97.69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के शिवा 97.00 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-5 की सूची में गार्गी दीक्षित और मानवी गौतम ने भी अपनी जगह पक्की कर जिले की मेधा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आरएलवीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने खुशी सिंह की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी निरंतर मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। जिले के अन्य स्कूलों में भी परिणाम शानदार रहे, जिससे शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है।




टॉप पांच मेधावियों की सूची

स्थान विद्यार्थी का नाम स्कूल का नाम प्रतिशत

01 खुशी सिंह आरएलवीएम इंटर कालेज 98.2

02 देवयानी वशिष्ठ दा कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल 97.69

03 शिवा बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल 97.00

04 गार्गी दीक्षित सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज 96.8

05 मानवी गौतम बलवंत सिंह पब्लिक इंटर कालेज 96.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed