{"_id":"69bb0c2a833be953c10e5634","slug":"kishan-devi-secures-first-place-for-preparing-delicious-mid-day-meals-hathras-news-c-56-1-sali1016-145992-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्वादिष्ट मिड-डे-मील बनाकर प्रथम रहीं किशन देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्वादिष्ट मिड-डे-मील बनाकर प्रथम रहीं किशन देवी
विज्ञापन
रसोइया पाक कला प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देतीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकार
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 30 रसोइयों ने भाग लेकर मिड-डे-मील तैयार किया, जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ रसोइयों को पुरस्कृत किया गया, अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कंपोजिट स्कूल कोटा की किशनदेवी ने प्रथम, कंपोजिट स्कूल गुमानपुर की राजेश्वरी द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय मेदामई की लज्जावती तृतीय रहीं।
प्रत्येक ब्लॉक से चयनित रसोइयों ने तयशुदा भोजन तैयार किया। निर्णायक मंडल ने व्यंजनों की गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता का भी मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य निशा अस्थाना व विशिष्ट अतिथि एओ ममता अरुण रहीं।
कार्यक्रम में बीएसए स्वाति भारती भी मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में जीजीआईसी प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय, महिला अस्पताल की सुनीता रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारुल सिंह और शेफ जेपी उपाध्याय शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री स्कूल गंगचौली के प्रधानाध्यापक अश्वनी शर्मा ने किया।
Trending Videos