सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lekhpals warned of agitation if the problem was not resolved.

Hathras News: समस्या का समाधान नहीं होने पर लेखपालों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 13 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals warned of agitation if the problem was not resolved.
बैठक करते लेखपाल। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला स्तरीय बैठक तहसील सदर में हुई। इसमें जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर लेखपालों ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
Trending Videos




बैठक में लेखपालों की मेडिकल फाइल, एसीपी, एरिया निर्धारण, अतुल जायसवाल के पांच माह के लंबित वेतन तथा फार्मर रजिस्ट्री जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के कार्यों में भी लेखपालों से कार्य लिया जा रहा है, जिससे उनका शोषण हो रहा है। जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी और जिला मंत्री डालचंद ने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लेखपाल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैठक में सर्वसम्मति से आगे की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान तहसील सादाबाद के अध्यक्ष देवराज गौतम, मंत्री नरेंद्र देव, तहसील हाथरस के अध्यक्ष मोहित शर्मा, मंत्री अजीत कुमार, तहसील सासनी के अध्यक्ष अरविंद सेंगर, मंत्री बलबीर सिंह तथा तहसील सिकंदराराऊ के अध्यक्ष सौरव यादव, मंत्री रविकांत सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed