सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man sentenced to seven years' imprisonment for attempted rape

Hathras News: दुष्कर्म की कोशिश में आरोपी को सात साल की कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to seven years' imprisonment for attempted rape
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायालय पंचम ने 10 साल पुराने दुष्कर्म की कोशिश के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, जबकि उसके दो भाइयों को मारपीट के आरोप में परिवीक्षा पर रिहा करने का आदेश दिया है।
Trending Videos







मामला 23 मार्च 2015 का है। पीड़िता का आरोप था कि उसके पति का अपने सौतेले भाइयों से विवाद चल रहा था। वे घर में नहीं रहने दे रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें रहने के लिए एक कमरा मिल गया था। महिला का आरोप है कि 23 मार्च को आरोपी सतीश उनके कमरे में घुस आया और उनसे गलत हरकत करने लगा। एक की जगह दो कमरे दिलाने का आश्वासन देते हुए आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी, उसके दो भाई व पिता ने मारपीट की थी। कोर्ट के आदेश के बाद प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके पिता व दोनों भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल के बीच पिता की मृत्यु हो गई। तीनों आरोपियों का ट्रायल चल रहा था।






बुधवार को दोनों पक्षों की दलील, गवाह व सबूतों के आधार पर एडीजे पंचम विजय कुमार तृतीय ने सतीश को दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट के आरोप में दोषी करार दिया। उसे सात साल की कैद व 25 हजार रुपये अर्थदंड व मारपीट में एक वर्ष के कारावास व एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड में से 20 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed