फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Memories of martyrs neglected; memorials and amenities stalled in promises.

Hathras News: बलिदानियों की यादें बदहाल, वादों में अटके स्मारक व सुविधाएं

Thu, 13 Aug 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Memories of martyrs neglected; memorials and amenities stalled in promises.
गांव जंगला में शहीद सुरेश कुमार के स्मारक की जर्जर छत।  संवाद - फोटो : Samvad
एक तरफ स्वतंत्रता दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है तो दूसरी तरफ उनके परिवारों और उनकी याद में बनाए गए स्मारकों की अनदेखी की जा रही है। कुछ बलिदानियों की याद में तो अभी तक न तो स्मारक बने हैं और न हीं उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान हुआ है।
विज्ञापन

भूतिया निवासी सत्यवीर सिंह सात जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। बताया जाता है कि ग्रेनेड हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने करीब 24 घंटे तक मोर्चा संभाले रखा और 18 दुश्मनों को ढेर किया। उनकी वीरता आज भी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बलिदानी की स्मृति में भव्य शहीद द्वार, स्मारक और वहां तक पक्का रास्ता बनाने का वादा वर्षों से अधूरा है। वहीं गांव जंगला के कारगिल बलिदानी सुरेश कुमार के स्मारक की छत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह दरारें पड़ने से स्मारक की हालत खराब है। परिजनों ने प्रशासन से छत का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बलिदानी चौधरी चंदन सिंह 10 फरवरी 2003 को मणिपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए थे। उनकी मूर्ति तो स्थापित हो चुकी है, लेकिन स्मारक के चारों ओर बाउंड्री न होने से आवारा पशु परिसर में पहुंचकर गंदगी करते हैं। स्मारक का कच्चा रास्ता भी कीचड़ और जलभराव से बदहाल है। परिजनों ने रास्ते को पक्कान कराने और स्मारक पर चहारदीवारी बनवाने की मांग की है।

एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार को तत्काल मौके पर भेजकर बलिदानियों के स्मारकों का निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed