फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Poisoners made a young man drink drugged water and stole his cash and mobile phone.

Hathras News: नशीला पानी पिलाकर युवक से नकदी-मोबाइल ले गए जहरखुरान

Thu, 13 Aug 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Poisoners made a young man drink drugged water and stole his cash and mobile phone.
जहरखुरानी का शिकार युवक। संवाद - फोटो : Samvad
अलीगढ़ से मैनपुरी जा रहे युवक को मंगलवार रात रोडवेज बस में जहरखुरानों ने नशीला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब से 500 रुपये व मोबाइल फोन लेकर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी के अंबेडकर नगर, मैनपुरी निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र ओंकार मंगलवार रात ट्रेन से दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद बोनेर से मैनपुरी के लिए रोडवेज बस में सवार हुए। रास्ते में पास बैठे लोगों ने उनसे पानी मांगा। अरविंद ने अपनी बोतल उन्हें दे दी। आरोप है कि इन लोगों ने उनके पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया।
विज्ञापन

पानी पीने के कुछ देर बाद अरविंद बेहोश होकर सीट पर गिर गए। इस दौरान आरोपी उनकी जेब से रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। रात में बस चालक उन्हें जीटी रोड स्थित आंबेडकर पार्क के पास छोड़कर चला गया। सुबह होश आने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed