सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways removed all four buses from Iglas-Gonda-Khair route.

Hathras News: इगलास-गोंडा-खैर मार्ग से रोडवेज ने हटाईं चारों बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways removed all four buses from Iglas-Gonda-Khair route.
विज्ञापन
हाथरस से इगलास-गोंडा-खैर मार्ग पर संचालित रोडवेज की चारों बसों को डिपो अधिकारियों ने मार्ग से हटा लिया है। इस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
Trending Videos


हाथरस डिपो की ओर से करीब तीन माह पूर्व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। हालांकि अपेक्षा के अनुरूप यात्रियों की संख्या नहीं मिल सकी। मार्ग पर पहले से ही निजी वाहनों का अधिक संचालन होने के कारण अधिकांश यात्री उन्हीं से सफर करना पसंद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की कमी के चलते बसों का संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा था। ऐसे में डिपो प्रशासन ने समीक्षा के बाद इस मार्ग से चारों बसों को हटाने का निर्णय लिया है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि अभी अस्थायी तौर पर बसों को हटाया गया है। कुछ दिन बाद यहां संयुक्त चेकिंग कर अवैध निजी वाहनों पर कार्रवाई के बाद फिर बसों का संचालन शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed