फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Senior activists are the backbone of the organization; the youth should learn from their experiences: Rakesh Jain.

वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, युवा उनके अनुभवों से लें सीख : राकेश जैन

Mon, 10 Aug 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Senior activists are the backbone of the organization; the youth should learn from their experiences: Rakesh Jain.
कार्यक्रम में शामिल आरएसएस कार्यकर्ता। संवाद 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। युवा कार्यकर्ताओं को उनके अनुभवों का लाभ लेकर संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


ये बातें श्री रामबाग इंटर कॉलेज में वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ ‘सुख-दुख पर चर्चा’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि राकेश जैन ने कही। गोष्ठी का शुभारंभ सामूहिक वंदेमातरम गान से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश और अध्यक्ष नरेश वर्मा ने मुख्य अतिथि राकेश जैन समेत मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राकेश जैन ने कहा कि वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने जिस संघ रूपी वृक्ष को कठिन परिश्रम से सींचा, वह आज वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन 15 मिनट देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन सेवा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह ने किया। गोष्ठी संयोजक पूर्व सह जिला कार्यवाह सुरेश बागड़ी ने सभी का आभार जताया। जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी और सेवा भारती जिलामंत्री राजीव आर्य का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed