सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shopping for clothes for Eid has begun in the markets.

Hathras News: ईद के लिए बाजारों में कपड़ों की खरीदारी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shopping for clothes for Eid has begun in the markets.
ईद के लिए चूड़ी-कंगन की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ईद के त्योहार के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के लिए कपड़ों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी तेज हो गई है। खासतौर पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
Trending Videos




बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए नए-नए डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने भी ईद को ध्यान में रखते हुए नए कलेक्शन मंगवाए हैं, जिनमें कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, जींस-शर्ट और ट्रेंडी आउटफिट्स शामिल हैं। महिलाओं में भी खरीदारी के लिए खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वे बुरका, सलवार सूट, दुपट्टा और विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही फुटवियर की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है, जहां लोग नए जूते-चप्पल और सैंडल खरीद रहे हैं।


दुकानदारों का कहना है कि अभी खरीदारी की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। शाम के समय बाजारों में ज्यादा चहल-पहल रहती है और लोग देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार ईद पर कारोबार अच्छा रहेगा, जिससे बाजार में आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed