Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Spice factory theft caught on CCTV

हाथरस: मसाला फैक्टरी में घुसे चोर, अंधेरे को बनाया हथियार, पर कैमरे से नहीं बच सके

Mon, 16 Nov 2026 02:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 16 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

मसाला फैक्टरी में चोर घुस गए। चोरों ने अंधेरे को हथियार बनाते हुए माचिस जलाकर सामान तलाशा। चोरों को नहीं पता थी कि वे नाइट विजन कैमरे में कैद हो गए हैं, अंधेरे में भी कैमरा सभी कुछ रिकोर्ड कर रहा था।

विज्ञापन
Spice factory theft caught on CCTV
फैक्टरी में चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नगरकोट दर्शन करने गए मसाला व्यापारी के बंद पड़े कारखाने को चोरों ने निशाना बना लिया। शनिवार देर रात छत के रास्ते फैक्टरी में घुसे चोरों ने पहले बिजली की सप्लाई बंद की। इसके बाद माचिस जलाकर अंधेरे में नकदी और कीमती सामान तलाशा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


हाथरस के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी नरेश अग्रवाल की नाई का नगला में मसाला फैक्टरी है। वह परिवार के साथ नगरकोट गए हुए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे लौटने पर पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। फैक्टरी पहुंचने पर पता चला कि चोर छत पर बने सीढ़ियों के दरवाजे को काटकर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद कार्यालय में रखे काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, चांदी की कटोरी, सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो चोरों की गतिविधियां सामने आईं। फुटेज में चोर पहले बिजली बंद करते और फिर माचिस जलाकर सामान तलाशते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें लगा कि अंधेरे में कैमरे उनकी हरकत रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे, लेकिन नाइट विजन कैमरे ने उनकी पूरी गतिविधि कैद कर ली। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे को बनाया हथियार, कैमरे से नहीं बच सके चोर
चोरों ने फैक्टरी में घुसते ही सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद कर दी। उन्हें उम्मीद थी कि अंधेरे में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं करेंगे। इसके बाद माचिस जलाकर नकदी और कीमती सामान तलाशा। हालांकि फैक्टरी में लगे नाइट विजन कैमरों ने अंधेरे में भी उनकी एक-एक गतिविधि रिकॉर्ड कर ली। अब यही फुटेज पुलिस के लिए चोरों तक पहुंचने का अहम सुराग बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed