{"_id":"6a228c4dd3a254fe200a4fa1","slug":"strong-winds-and-dark-clouds-brought-relief-from-the-heat-in-hathras-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: तेज हवाओं व काले बादलों ने दी गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: तेज हवाओं व काले बादलों ने दी गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट महसूस की गई।
शहर में शाम को बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 4 जून की शाम को हाथरस जिले में मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम तक जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
Trending Videos
दिनभर तेज धूप और उमस के बीच तापमान ऊंचा बना रहा, लेकिन शाम के समय बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है। फिलहाल बादलों और हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास कराया है।