सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft worth lakhs after breaking the lock of a teacher's locked house.

Hathras News: शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs after breaking the lock of a teacher's locked house.
दरवाजा खोलने के लिए थोड़ी गई दीवार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली इलाके की चौबे वाले महादेव कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षक के सूने पड़े मकान का ताला चटकाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब शिक्षक की पत्नी गांव गई हुई थीं और शिक्षक खुद ट्यूशन पढ़ाने के लिए पुलिस लाइन गए हुए थे। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है।

मूल रूप से जिला एटा के थाना निधौली कला अंतर्गत नगला फकीर के निवासी कृष्णपाल सिंह शिक्षक हैं। उनके पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह पिछले करीब 10 दिनों से हाथरस की चौबे वाले महादेव कॉलोनी में मोतीराम के मकान में किराये पर रह रहे हैं। 14 जून को उनकी पत्नी गांव गई थीं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे कृष्णपाल सिंह मकान का ताला बंद करके पुलिस लाइंस में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने चले गए। सूने मकान को देखकर घात लगाए बैठे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे जब शिक्षक कृष्णपाल सिंह ट्यूशन पढ़ाकर कमरे पर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे सूटकेस और भैरवी ज्वेलरी के डिब्बे को खंगालकर उसमें रखे कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग सात से आठ लाख रुपये के माल ले गए हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed