{"_id":"6a33098324642b4dae025b5a","slug":"youth-from-navipur-dies-in-hyderabad-hathras-news-c-64-1-sali1007-103157-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हैदराबाद में नवीपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हैदराबाद में नवीपुर के युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस का फाइल फोटो
- फोटो : Family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी प्रिंस (18) की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक का शव बुधवार देर शाम तक गांव नहीं पहुंच सका था, हालांकि रात तक उसके पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।
प्रिंस के पिता सौदान सिंह परिवार के साथ हैदराबाद के सिकंदराबाद क्षेत्र में रहकर पेंटिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रिंस रविवार रात करीब 11 बजे स्कूटी से होटल से खाना लेने गया था।
इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा संजय ने बताया कि परिवार के लोग तत्काल हैदराबाद पहुंचे और मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी होने के बाद शव को गांव नवीपुर के लिए रवाना किया गया। संवाद