{"_id":"6a339c6ffcab6d710402735e","slug":"dirty-water-entered-homes-from-overflowing-pond-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ग्रामीणों के जी का जंजाल बनी पोखर, ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी, खड़ंजा पूरी तरह से डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ग्रामीणों के जी का जंजाल बनी पोखर, ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी, खड़ंजा पूरी तरह से डूबा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव का पोखर बारिश आने पर ओवरफ्लो हो रहा है। इसका पानी घरों में भर जाता है, जिसे इंजन से निकलवाना पड़ता है। सहपऊ ब्लाक के अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर बनी नाली को बंद कर दिया है और चबूतरा बनवा दिए हैं, जिससे समस्या और गहरा गई है।
गांव नगला बैरु में पोखर के पानी से होकर गुजरते लोग
- फोटो : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सादाबाद के गांव नगला बैरू में स्थित पोखर के ओवरफ्लो होने की समस्या ग्रामीणों के जी का जंजाल बन गई है। हालात ये हैं कि पोखर का पानी आबादी के बीच पहुंच गया है और घरों के अंदर घुस रहा है। राहगीर व वाहन चालक इसी पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीण सत्यदेव शर्मा, भूपेंद्र कुमार, जितेंद्र, लोकेश शर्मा ने बताया कि गांव का पोखर बारिश आने पर ओवरफ्लो हो रहा है। इसका पानी घरों में भर जाता है, जिसे इंजन से निकलवाना पड़ता है। सहपऊ ब्लाक के अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर बनी नाली को बंद कर दिया है और चबूतरा बनवा दिए हैं, जिससे समस्या और गहरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़क पर दो-दो फीट पानी भर गया है। खड़ंजा पूरी तरह से डूब चुका है। कीड़े-मकोड़े निकलने का डर बना हुआ है। हैंडपंप से भी गंदा पानी आ रहा है। मौके पर योगेश उपाध्याय, देवेंद्र गौड़, शीलेंद्र गौड़, भानुप्रताप, प्रवीन शर्मा आदि थे। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि समस्या संज्ञान में है, मशीन लगवाकर पानी निकलवाया जाएगा और पोखर की सफाई कराई जाएगी।