{"_id":"6ae838db161f35b634060336","slug":"two-road-accidents-in-sikandrarao-hathras-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की गई जान, एक गंभीर घायल, फर्रुखाबाद किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की गई जान, एक गंभीर घायल, फर्रुखाबाद किया रेफर
Mon, 02 Nov 2026 12:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:47 PM IST
सार
सिकंदराराऊ में देर रात दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इन सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ कस्बे में रात के समय हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। इन हादसों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पहली दुर्घटना कासगंज रोड स्थित बाईपास पर हुई। शनिवार देर रात फरीदाबाद निवासी गिरेंद्र (28) पुत्र लेखराज यादव अपनी बाइक से जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गिरेंद्र खेतों में जा गिरे और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गई। डॉक्टरों ने गिरेंद्र को वहां मृत घोषित कर दिया। रात में ही उनके परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए थे। पुलिस ने गिरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मैक्स पिकअप को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दूसरी दुर्घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे अलीगढ़ हाईवे पर ग्राम हुसैनपुर के पास हुई। एटा की तरफ जा रही एक मैक्स पिकअप को पीछे से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस टक्कर से पिकअप में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नवाबगंज फर्रुखाबाद निवासी विकास पुत्र अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल फर्रुखाबाद रेफर
पिकअप दुर्घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने विकास के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों ही मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इन सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।