पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board exam centre determination through software

UP Board: अब नहीं चलेगी मनमानी, सॉफ्टवेयर तय करेगा परीक्षा केंद्र, 2027 के एग्जाम के लिए की गई यह व्यवस्था

Mon, 06 Jul 2026 03:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

नई व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले विद्यालयों को अपने यहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद तहसील स्तरीय समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी और सत्यापन रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इन्हीं के आधार पर सॉफ्टवेयर परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करेगा। 

विज्ञापन
UP Board exam centre determination through software
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब परीक्षा केंद्रों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होने के साथ पारदर्शिता बढ़ेगी और परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष होगी।

विज्ञापन


हाथरस जनपद में नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश की ओर से सभी विद्यालय संचालकों को निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर विद्यालयों का विवरण अपलोड करने और शासन की समय-सारिणी का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिले के 24 राजकीय, 55 वित्तपोषित तथा 273 वित्तविहीन हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले विद्यालयों को अपने यहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसमें कक्षों की संख्या, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की जानकारी शामिल रहेगी। इसके बाद तहसील स्तरीय समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी और सत्यापन रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सॉफ्टवेयर परीक्षा केंद्रों की पहली सूची तैयार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी विद्यालय, प्रबंधक या संबंधित पक्ष को सूची पर कोई आपत्ति होगी तो उसे भी ऑनलाइन ही दर्ज कराया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित सूची जारी होगी और दूसरी बार भी ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। अंततः सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी। डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता आएगी, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा तथा अनावश्यक विवादों की संभावना भी कम होगी।

परीक्षा केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम

  • 20 जुलाई तक: विद्यालय सुविधाओं का ऑनलाइन विवरण अपलोड करेंगे।
  • 03 अगस्त तक : तहसील स्तरीय समिति भौतिक सत्यापन करेगी।
  • 10 अगस्त तक : सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होगी।
  • 17 अगस्त : परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होगी।
  • 22 अगस्त तक : पहली सूची पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज होंगी।
  • 01 सितंबर : आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
  • 07 सितंबर : संशोधित सूची जारी होगी।
  • 14 सितंबर तक : संशोधित सूची पर पुनः ऑनलाइन आपत्तियां ली जाएंगी।
  • 18 सितंबर : अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed