फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman harassed by in-laws commits suicide in Vadodara.

Hathras News: ससुरालियों से परेशान महिला ने वडाेदरा में की आत्महत्या

Thu, 13 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman harassed by in-laws commits suicide in Vadodara.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
वडोदरा के कल्चरल सिटी में हाथरस की महिला ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर नौ अगस्त को आत्महत्या कर ली। महिला ने यह कदम उठाने से पहले अपने बाएं पैर पर सुसाइड नोट लिखा है। मायके वालों ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से हाथरस के निवासी सुधीर कुमार इंजीनियर हैं और वडोदरा की रिलायंस टाउनशिप में रहते हैं। 22 जून 2023 को सुधीर की शादी सीमा (24) से हुई थी। सीमा पर आठ महीने की बेटी भी थी। नौ अगस्त की सुबह जब सुधीर फोन ठीक करवाने बाहर गया तो सीमा ने अपनी आठ महीने की बेटी को पड़ोसी को संभालने के लिए दे दिया। जब पड़ोसी आधे घंटे बाद घर आया तो महिला फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

सीमा के भाई अनिल कुमार ने बताया कि मई 2026 में सुधीर ने प्लाॅट खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने जुलाई तक इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन सुधीर व उसके घर वाले उनकी बहन को परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अगस्त को हुए झगड़े में सुधीर का फोन टूटा था, जिसे वह सही कराने गया था। सीमा की मां ने बताया कि कुछ दिनों पहले सुधीर घर आया था और 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न मिलने पर उसने सीमा के मोबाइल में उनके नंबर ब्लॉक करा दिए थे।

सुसाइड नोट में यह लिखा
मानसिक रूप से परेशान सीमा ने अपने बाएं पैर पर लिखा है कि मैं जा रही हूं दुनिया से। पति अपने घर वालों को खुश रखें। मैं सहन नहीं कर पाई पिटाई। पति अपने घर वालों को खुश रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed