{"_id":"69bb1c93a7f01f672e0b1fd4","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-hathras-news-c-2-1-ali1027-932478-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की देर रात करीब नौ बजे सासनी-विजयगढ़ रोड पर बाइक सवार 40 वर्षीय विजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दरअसल विजय पुत्र प्यारेलाल निवासी मानिकपुर थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ अपनी बाइक से अपनी बहन के यहां हरौथ गए थे और अपने घर जा रहे थे।
जैसे ही वह विजयगढ़ रोड पर गंदे नाले के निकट पहुंचे वैसे ही अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। संवाद
Trending Videos