सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Honey Trap Gang: Suleman Provides the Numbers, Shagufta and Rehana Lure the Victims

Honey Trap Gangः सुलेमान उपलब्ध कराता नंबर, शगुफ्ता-रिहाना फंसाती शिकार, रिश्तेदारों ने मिलकर बनाया था गिराेह

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह में शामिल सदस्यों को पकड़ा है। जांच में पता चला कि सभी आपस में रिश्तेदार है और उनकी अलग-अलग जिम्मेदारी थी।

Honey Trap Gang: Suleman Provides the Numbers, Shagufta and Rehana Lure the Victims
मुरादाबाद में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद में पुलिस ने  हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में पता चला कि रिश्तेदारों ने ही मिलकर हनीट्रैप गिरोह बना लिया था। जिसमें पति पत्नी, मां,बहन बहनोई सभी शामिल हो गए। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह की सरगना शगुफ्ता और उसकी बहन रिहाना हैं लेकिन अन्य सभी सदस्यों की अलग अलग जिम्मेदारी तय की गई थी।

Trending Videos


कोई फोन नंबर हासिल करता था तो कोई बातचीत कर शिकार बनाता था जबकि कुछ लोगों को रुपये वसूली पर रखा गया था। शहर से सटे ताजपुर माफी गांव में हनी ट्रैप का यह गिरोह संचालित हो रहा था। इस गिरोह की सरगना शगुफ्ता और उसकी बहन रिहाना इसी गांव में रहती हैं जबकि इनका मायका भी इसी गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं करती थीं युवकों से बात

पुलिस का दावा है कि सुलेमान की कबाड़ खरीदने की दुकान है। उसकी दुकान पर लोगों का आना जाना रहा है। वह किसी तरह लोगों का नंबर हासिल कर लेता और उसके बाद अपनी रिश्तेदार शगुफ्ता और रिहाना को नंबर उपलब्ध कराता। यह दोनों ही युवकों से बात करती हैं और कुछ दिन बात करने के बाद मिलने के बहाने ताजपुर माफी में बुलाती हैं।

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार करते

इसके बाद वहां खुद ही उसके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेती हैं। शगुफ्ता और रिहाना अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही अलर्ट करते हैं कि आज शिकार फंस गया और मिलने जाएगा। वह पहले ही घर में छिप जाते हैं।

इसके बाद लोगों को रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इनके साथ ठगी करते हैं। सुलेमान, उसकी पत्नी इलमा और शगुफ्ता, मां चांद बी, शगुफ्ता के जीजा इमरान, अनीस और पप्पी चौधरी भी शमिल हैं।

यह था मामलाः चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

मुगलपुरा थाना पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस गिरोह में शामिल चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह की महिलाएं फोन के जरिए लोगों से दोस्ती करती थीं और उन्हें मिलने के बहाने अपने घर बुलाकर वीडियो बना लेती थीं। यह गिरोह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे वसूली करता था।

50 से ज्यादा लोग गिरोह के शिकार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि 50 से ज्यादा लोग इस गिरोह का शिकार हो चुके हैं और दस लाख से ज्यादा की वसूली की गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुगलपुरा क्षेत्र निवासी कबाड़ का काम करने वाले युवक ने 25 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि एक महिला ने कॉल कर उसे ताजपुर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर पहले से मौजूद महिला और उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाकर उससे 85 हजार रुपये वसूल लिए। तीन लाख की मांग और की जा रही है।

बृहस्पतिवार को मुगलपुरा थाना पुलिस ने कटघर के ताजपुर निवासी रिहाना, शगुफ्ता, चांदबी, भोजपुर के धर्मपुरा निवासी इलमा और उसके पति सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि कई लोगों के निर्वस्त्र वीडियो और फोटो इनके मोबाइल में मिले हैं।

आरोपियों ने कबूला है कि वह अपने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर अब तक 50 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुके हैं। शाम को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed