सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Horrific accident in Ambedkar Nagar: After a collision between two bikes, people who came to help were crushed

अंबेडकर नगर में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने कुचला, आठ की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 May 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Ambedkar Nagar accident: यूपी के अंबेडकर नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 

Horrific accident in Ambedkar Nagar: After a collision between two bikes, people who came to help were crushed
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए।

Trending Videos


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। जिनमें लालचंद्र पुत्र फेंकू  निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों की भी घटना में मौत हो गई। यह दोनों भाई एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी और गड्ढे में जाकर पलट गई थी। पिता मायाराम का हादसे के बाद से बुरा हाल है। वहीं अभी दो अन्य शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में कटका के सेमरा निवासी उत्तम, सम्मनपुर के जैना निवासी आदित्य (25),  इसी गांव के छोटू उर्फ दिव्यांश (14), सम्मनपुर के सिकंदरपुर निवासी राजू गुप्ता (32), जलालपुर के पट्टी मोईन निवासी लालचंद (24), सैदापुर निवासी कैफे (32)  आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed