सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A youth from Akbarpur Itaura village committed suicide in Karnataka

Jalaun News: अकबरपुर इटौरा गांव के युवक ने कर्नाटक में की आत्महत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A youth from Akbarpur Itaura village committed suicide in Karnataka
फोटो - 07 मृतक आनंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आटा। अकबरपुर इटौरा गांव के युवक ने कर्नाटक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई के साथ रहकर पानीपूरी का धंधा करता था। परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव निवासी रामबली का छोटा बेटा आनंद (22) बड़े भाई पवन के साथ कर्नाटक के मैसूर जिले में रहकर पानीपूरी का धंधा करता था। रविवार सुबह पवन रोज की तरह धंधा करने के लिए कमरे से निकल गया, जबकि आनंद ने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर कमरे में ही रुकने की बात कही। कुछ समय बाद जब आनंद धंधे पर नहीं पहुंचा तो पवन को चिंता हुई। वह उसे देखने के लिए कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो आनंद का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed