{"_id":"69b85b59b34ec911550ccaab","slug":"three-members-of-the-same-family-were-beaten-up-by-youths-outside-a-dhaba-orai-news-c-224-1-ori1005-141725-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ढाबे के बाहर आए युवकों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ढाबे के बाहर आए युवकों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में ढाबे के बाहर कुछ युवकों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।
मुहम्मदाबाद गांव निवासी सचिन ने बताया कि रविवार की शाम को वह परिवार के ही ध्रुवपाल सिंह व मूलचंद्र के साथ खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहे थे। रास्ते में एक ढाबे के बाहर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले खाने-पीने के दौरान मामूली कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर इन लोगों ने परिवार के तीनों लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में दबंगों को पीड़ितों के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोगों और होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी विजय पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos