{"_id":"697cfc88decfffee1805cc94","slug":"action-taken-against-46-people-under-mini-goonda-act-notice-issued-and-warning-issued-orai-news-c-224-1-ori1005-139862-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मिनी गुंडा एक्ट में 46 लोगों पर कार्रवाई, नोटिस देकर दी गई चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मिनी गुंडा एक्ट में 46 लोगों पर कार्रवाई, नोटिस देकर दी गई चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजकता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने 46 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज बताई गई है।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सक्रिय रूप से ऐसे अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है जो शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं। चिन्हित किए गए व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का आश्वासन मिलेगा और अपराधियों में भय का माहौल बनेगा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी को नोटिस देकर स्पष्ट रूप से आगाह किया गया है कि यदि दोबारा किसी प्रकार की अराजक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर व क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
इन पर हुई कार्रवाई : सुरौला निवासी देव सिंह, कुरहना आलमगीर निवासी छुन्ना, सरसेला निवासी प्रांशू, अरविंद, शिवपाल सिंह, उसरगांव के राजा बाबू व राजा साहब, छौंक के राजाबाबू, इमिलिया बांध खुर्द के रामबाबू, हरीगंज के धर्म सिंह उर्फ लल्ला व हरिकेश, दमदमा के वीरेंद्र, मिर्जामंडी के शहंशाह, रामचबूतरा के कार्तिक, बाबू, रहीश, अवनीश, रितिक व पिंटू, रामगंज के नवाब व शाहंशाह, हीरापुर के जमुनादास, शैलेन्द्र, सुदामा व गुड्डू, मंगरौल के छोटू, रौकी व चिंटू, शेखपुर गुढ़ा के गंगाचरण, अनीस कुमार व अजीत कुमार, बरही के राकेश, सनी देवल व नन्हू उर्फ हरेंद्र प्रताप, राजघाट के धर्मेंद्र सिंह व सौरभ, बैरई के विजय उर्फ वटले, महेवा के अजय पाल उर्फ खिल्लू व गौरव सिंह, काशीराम कॉलोनी के साहिल, सदर बाजार के कान्हा व अंशू गुप्ता, गुढाखास के प्रताप, महमूदपुरा के रवि उर्फ दीपक कुमार तथा सुरौला के दशरथ व महाराज सिंह।
Trending Videos