सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disgruntled doctor resigns after being called on duty at night

Jalaun News: रात में ड्यूटी पर बुलाया तो नाराज चिकित्सक ने इस्तीफा थमाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Disgruntled doctor resigns after being called on duty at night
विज्ञापन
उरई। जिला महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात महिला चिकित्सक ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया। अस्पताल में दो दिन से खलबली मची हुई है। एक मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) के मामले में रात को ड्यूटी पर बुलाने को लेकर महिला चिकित्सक नाराज थीं और सुबह फिर उनकी ड्यूटी लगा दी गई। इससे नाराज संविदा चिकित्सक ने सीएमएस ऑफिस जाकर लिपिक को इस्तीफा दे दिया और चली गई।
Trending Videos

महिला अस्पताल के एक पुरुष चिकित्सक ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि एमएलसी के केस महिला चिकित्सक ही करेंगी, पुरुष चिकित्सक नहीं। इस पर महिला चिकित्सक के नाते संविदा पर तैनात डॉ. अंशिका को बुलाया गया। जद्दोजहद के बाद वह अस्पताल पहुंची। इसके बाद उनकी ड्यूटी शुक्रवार को ओटी में लगा दी गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और इस्तीफा लिखकर सीएमएस कार्यालय में जाकर लिपिक को सौंप दिया और चली गई। सीएमएस डॉ. एसके पाल का कहना है कि करीब 15 दिन पहले गाइड लाइन आई है, उसमें महिला एमएलसी के केस महिला चिकित्सक से ही कराने की बात कही गई है। इसके लिए संविदा चिकित्सक डॉ. अंशिका और जगम्मनपुर (रामपुरा) में तैनात डॉ. नीलम की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। इस्तीफा देने पर उसने बात की गई है। हालांकि वह शनिवार को अस्पताल आकर ओपीडी में बैठीं भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed