{"_id":"697e4e6602cff747300b428a","slug":"the-canal-bridge-of-village-sami-is-broken-the-responsible-people-are-not-paying-attention-orai-news-c-224-1-ori1005-139872-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ग्राम सामी का नहर पुल टूटा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ग्राम सामी का नहर पुल टूटा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित नहर पुल पर पैराफिट वॉल न होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पुल की पैराफिट वॉल पिछले कई महीनों से टूटी पड़ी है, इसके कारण अब तक कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। संबंधित विभाग ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
बसपा के कोंच नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद महेंद्र कुशवाहा ने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए जनहित में पुल पर पैराफिट वॉल बनवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सामी नहर पुल से दिन-रात बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। सर्दी के मौसम में घना कोहरा छा जाने से दृश्यता काफी कम हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को पुल पार करने में भारी परेशानी होती है और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। महेंद्र कुशवाहा का कहना है कि पैराफिट वॉल न होने के कारण वाहन फिसलने या असंतुलित होकर नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले तत्काल पैराफिट वॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Trending Videos