सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the death of his girlfriend, the young man also committed suicide.

Jalaun News: प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने भी की आत्महत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
After the death of his girlfriend, the young man also committed suicide.
फोटो - 27 मृतक नीशू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुठौंद। प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी थी। छात्रा के पिता ने गांव के ही युवक पर उसकी बेटी को परेशान किए जाने की बात कही थी। जब यह जानकारी गुजरात में काम कर रहे युवक को मिली तो उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजन गुजरात रवाना हो गए हैं।
Trending Videos

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पिता की डॉट से क्षुब्ध होकर सोमवार की रात जहर खाकर जान दे दी थी। मंगलवार की सुबह परिजनों को उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। छात्रा के पिता ने नीशू (20) पर उसकी पुत्री को परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। नीशू गुजरात के सूरत में एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि नीशू ने तीन माह पहले युवती को मोबाइल फोन दिलाया था। जब इसकी जानकारी उसके पिता को हुई तो उसने बेटी को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी थी। युवती की मौत की जानकारी जब नीशू को मिली तो उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी। युवक युवती के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा युवक से शादी करने की बात कह रही थी। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी के चलते छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। जब युवक पर आरोप लगा तो उसने भी फंसने के डर से आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed