सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Census training begins in Kalpi, skills will be taught in three phases

Jalaun News: कालपी में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, तीन चरणों में सिखाए जाएंगे गुर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Census training begins in Kalpi, skills will be taught in three phases
विज्ञापन
कालपी। नगर के एमएसवी इंटर कॉलेज में सोमवार से जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। प्रशिक्षण के पहले दिन अपर निदेशक जनगणना मनोज कुमार मौर्य ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों को दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos




उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक 10 वर्ष में जनगणना कराई जाती है, जिसमें आबादी, महिला-पुरुष अनुपात और आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण किया जाता है। वर्ष 2011 के बाद 2021 में प्रस्तावित जनगणना विभिन्न कारणों से नहीं हो सकी थी, जिसके चलते अब इसकी प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। अपर निदेशक ने कहा कि इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसलिए सभी सूचनाएं सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। प्रभारी तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलती से सरकारी योजना प्रभावित हो सकती है, इसलिए पूरी जानकारी समझकर ही आंकड़े अपलोड करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक चरण में तीन-तीन दिन तक कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में मकान गणना कराई जाएगी। एमएसवी इंटर कॉलेज में शुरू हुआ यह प्रशिक्षण तीन दिन तक चलेगा, जिसमें प्रशिक्षक कार्मिकों को गणना के तौर-तरीकों से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed