{"_id":"6a8354935a8e9edb13038f94","slug":"dispute-over-dj-systems-clashing-during-the-kanwar-yatra-orai-news-c-224-1-ori1005-148376-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कांवड़ यात्रा में डीजे टकराने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कांवड़ यात्रा में डीजे टकराने को लेकर विवाद
विज्ञापन
फोटो- 30 कोतवाली शिकायत करने पहुचें कांवड़ियां। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर में हंगामा के बाद बाहर विलाप करते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया में सोमवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे के टकराने को लेकर विवाद हो गया। कांवड़ियों ने एक ग्रामीण पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राम घुसिया के कांवड़िए करीब 50 साथियों के साथ सेवढ़ा सनकुआ से कांवड़ में जल भरकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे यात्रा गांव में एक ग्रामीण के घर के सामने पहुंची। इसी दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कथित तौर पर उनके दरवाजे से टकरा गया।
आरोप है कि इससे नाराज व्यक्ति ने आशिक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कांवड़ियों का आरोप है कि आरोपी ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कांवड़ यात्रा करने का तरीका दिखाने की धमकी दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।