फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Every second sample fails testing; 50 reports awaited.

Jalaun News: जांच में हर दूसरा नमूना फेल, 50 रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 27 Aug 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Every second sample fails testing; 50 reports awaited.
उरई। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल किस हद तक पैर पसार चुका है कि हर दूसरा नमूना फेल हो रहा है। इसकी तस्वीर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले और चालू वित्तीय वर्ष में विभाग की टीमों ने 597 निरीक्षण किए और अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 81 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इनमें से अभी तक सिर्फ 31 नमूनों की जांच रिपोर्ट विभाग को मिल सकी है। इन 31 रिपोर्टों में 16 नमूने फेल पाए गए, जबकि महज 15 नमूने ही मानक के अनुरूप मिले। यानी प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट के आंकड़ों के हिसाब से हर दूसरा नमूना फेल हो रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि 50 नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि लंबित नमूनों में कितने खाद्य पदार्थ मानक पर खरे उतरेंगे और कितनों में मिलावट सामने आएगी।
विज्ञापन

त्योहारों का दौर शुरू होते ही बाजार में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। दूध, पनीर, मिठाई, खाद्य तेल, बेकरी उत्पाद समेत कई चीजों की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। इसी दौरान मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों में निरीक्षण कर नमूने तो लगातार ले रही हैं, लेकिन प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने में हो रही देरी कार्रवाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा रही है। नमूना लेने के बाद रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य पदार्थ बाजार में बिकता रहता है। यदि उसमें मिलावट होती भी है तो समय रहते उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य तेल और बेकरी उत्पादों में ज्यादा गड़बड़ी
फेल पाए गए नमूनों में अधिकांश खाद्य तेल और बेकरी उत्पादों के बताए जा रहे हैं। खाद्य तेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में रोजाना होता है, जबकि बेकरी उत्पादों की खपत भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इन उत्पादों के नमूने फेल होना उपभोक्ताओं की सेहत और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था दोनों के लिए चिंता का विषय है।
कार्रवाई से पहले ही बाजार में खप जाता है माल
खाद्य पदार्थ का नमूना लेने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट आने में यदि लंबा समय लग जाए तो संबंधित दुकान या प्रतिष्ठान पर मौजूद उसी बैच का अधिकांश माल बिक सकता है। बाद में रिपोर्ट फेल आने पर कार्रवाई की स्थिति में विभाग के सामने भी चुनौती रहती है कि संबंधित खाद्य सामग्री कितनी मात्रा में बाजार में पहुंच चुकी है। यही वजह है कि जांच रिपोर्ट समय से मिलना मिलावट के खिलाफ अभियान की सबसे अहम कड़ी है।

वर्जन

मोबाइल वैन के जरिये लगातार जांचें की जा रही हैं। 81 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें 16 फेल हो गए हैं। कई जांचों की रिपोर्ट आने शेष है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - विनोद कुमार राय, खाद्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed