{"_id":"6a21c7ebb14c1e35950a06e7","slug":"if-ayushman-center-is-found-closed-action-will-also-be-taken-against-the-responsible-officers-orai-news-c-224-1-ori1005-145096-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बंद मिले आयुष्मान केंद्र तो जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बंद मिले आयुष्मान केंद्र तो जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उरई। जिले के नए सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के ड्यूटी पर न पहुंचने की शिकायतें मिली हैं। केंद्रों पर ताले लटके रहने की भी शिकायतें हैं। जांच में सही पाए जाने पर संबंधित सीएचओ और चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
सीएमओ ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताईं। अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिकों पर कार्रवाई की बात कही। सीएमओ ने अवैध और मानकों के विपरीत संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक व पैथोलॉजी केंद्रों की जांच की बात कही। अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता है। जिले के 301 उप स्वास्थ्य केंद्रों में से करीब 80 में स्टाफ की कमी है। ऐसे केंद्रों पर एएनएम को जिम्मेदारी देकर सेवाएं सुचारु की जाएंगी। गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण पर जोर रहेगा।
बाह्य स्रोत एजेंसियों और अन्य भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच होगी। दो निजी अस्पतालों में हुई मौत के मामलों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos