सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Labourer dies after being hit by a train

Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being hit by a train
फोटो - 17 मृतक जगत सिंह उर्फ जुगाड़ी अहिरवार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैसारी कला निवासी एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला।

ग्राम जैसारी कला निवासी जगत सिंह उर्फ जुगाड़ी अहिरवार (35) मंगलवार देर शाम झांसी रोड स्थित चार खंभा के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फूफा संतोष कुमार ने बताया कि जुगाड़ी दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब 20 दिन पहले ही गांव लौटा था। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह सूचना मिली कि झांसी रोड स्थित चार खंभा के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जगत सिंह उर्फ जुगाड़ी अहिरवार के रूप में की। मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री, पुत्र मयंक तथा पुत्रियां खुशी और भूमि को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि जुगाड़ी परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या और हादसा, दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed