फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police personnel accused of issuing threats; complaint lodged with the Circle Officer.

Jalaun News: पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से शिकायत

Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of issuing threats; complaint lodged with the Circle Officer.
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई और पुलिसकर्मी पर धमकी देने के आरोप की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या सीओ स्तर से कराने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक सात जुलाई 2026 की शाम दो लोगों ने मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में ऑनलाइन 47 हजार रुपये ट्रांसफर किए। परिचित होने के कारण पंकज ने दोनों को 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में जानकारी हुई कि खाते में आई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद पंकज का बैंक खाता होल्ड हो गया।
विज्ञापन


मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत करने के साथ संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराए गए, इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत को आगे बढ़ाने पर उनके पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि कथित घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपों की सत्यता सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की गई है।


सीओ परमेश्वर प्रसाद ने शिकायतकर्ता को मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है। पुलिस द्वारा खाते में आई रकम, उसके स्रोत, नकद भुगतान और पुलिसकर्मी पर लगाए गए धमकी के आरोपों समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed