फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two groups clash over a feud; shots fired into the air.

Jalaun News: रंजिश में भिड़े दो पक्ष, बंदूक से किया हवा में फायरिंग

Tue, 11 Aug 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over a feud; shots fired into the air.
आटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के बाद एक पक्ष के व्यक्ति ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से हवा में फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार को मंदिर से लौट रही थी, आरोप है कि तभी शैलेंद्र निरंजन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और शैलेंद्र ने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर पूर्व प्रधान का भाई नीतू मौके पर पहुंचे और इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

विवाद के दौरान शैलेंद्र पर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकालकर फायरिंग करने का आरोप है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गोली हवा में चल गई। फायरिंग सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आटा थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ कालपी राजेश कमल भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी जा रही है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था पॉक्सो का मुकदमा
बताया गया कि महिला की ओर से दुष्कर्म के मामले में शैलेंद्र समेत कई लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में शैलेंद्र को आरोपी बनाया गया था। सोमवार की घटना के बाद पुलिस पुराने मुकदमे के साथ दोनों पक्षों के बीच चल रही रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है।

शैलेंद्र और दीपू के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद
आरोपी शैलेंद्र निरंजन व पूर्व प्रधान दीपू खटीक के बीच लंबे समय से प्रधानी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि प्रधानी के दौरान शिकायतों के चलते दीपू को हटा दिया गया था, इसके पहले भी दोनों पक्ष आपस में विवाद कर चुके हैं।



शैलेंद्र की ओर से पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई
घटना के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। शैलेंद्र की ओर से पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।



घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोली हवा में चलने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कमल, सीओ कालपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed