सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rapti Sagar Express cancelled, many trains arrived late

Jalaun News: राप्तीसागर एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें देर से आईं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rapti Sagar Express cancelled, many trains arrived late
फोटो-11-उरई स्टेशन पर खड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
उरई। काजीपेट स्टेशन पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं इस तकनीकी कार्य का असर अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा जिससे कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देर से उरई स्टेशन पहुंचीं।
Trending Videos

मंगलवार को झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12597) अपने निर्धारित समय से एक घंटा पांच मिनट की देरी से पहुंची। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104) भी एक घंटा दस मिनट देर से आई। सबसे अधिक परेशानी दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) के यात्रियों को उठानी पड़ी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 2:46 बजे के स्थान पर सुबह 7:08 बजे, यानी करीब चार घंटे बीस मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही बितानी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के विलंब और निरस्तीकरण की पूर्व सूचना समय से न मिलने के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में भी कठिनाई होती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत कार्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संचालन समय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और रेलवे प्रयासरत है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed