फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road and rail traffic disrupted for two and a half hours; driver arrested

Jalaun News: ढाई घंटे बाधित रहा सड़क और रेल यातायात, चालक गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Road and rail traffic disrupted for two and a half hours; driver arrested
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई-भुआ सेक्शन में बुधवार सुबह 8.30 बजे रिनियां रेलवे क्रॉसिंग नंबर 179 के बूम में आपे लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। करीब ढाई घंटे बाद सुबह 10:50 बजे बूम की मरम्मत होने पर सड़क और रेल यातायात सामान्य हो सका। आरपीएफ ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गेटमैन ने उरई स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक को सूचना दी कि उरई-भुआ के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 179 का बूम आपे लोडर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम और आरपीएफ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। वहां ड्यूटी पर तैनात गेटमैन गणेश कुमार यादव और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) पंकज वर्मा भी मौजूद मिले। संयुक्त निरीक्षण में क्रॉसिंग का अप बूम क्षतिग्रस्त पाया गया। आरपीएफ ने मौके पर मिले चालक सर्वेश कुमार निवासी लिड़ऊपुर, थाना रामपुरा को हिरासत में लेकर वाहन समेत आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed