{"_id":"6a835517540916a78d064913","slug":"they-took-away-12-sacks-of-flour-and-wheat-along-with-the-motor-from-the-mill-orai-news-c-224-1-ori1005-148373-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चक्की से मोटर समेत आटा-गेहूं की 12 बोरियां ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चक्की से मोटर समेत आटा-गेहूं की 12 बोरियां ले गए
विज्ञापन
फोटो - 26 चोरी के बाद अपने स्थान से गायब हुई मोटर। संवाद
- फोटो : एथलेक्टिस प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। ग्राम तीतरा खलीलपुर में चोरों ने आटा चक्की के ताले चटकाकर मोटर समेत आटा और गेहूं की 12 बोरियां चोरी कर लीं। सोमवार सुबह चक्की पहुंचने पर संचालक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
गांव निवासी प्रदीप कुमार वर्मा तीतरा खलीलपुर-झीलरा व्यौना मार्ग पर आटा चक्की चलाते हैं। रविवार शाम चक्की बंद कर वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो चक्की की मोटर, आटा-गेहूं की 12 बोरियां, वाट और मोटर खोलने के उपकरण गायब थे।
प्रदीप ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले खादी ग्रामोद्योग से छह लाख रुपये का ऋण लेकर चक्की खरीदी थी। वह हर माह करीब 13 हजार रुपये की किस्त जमा कर रहे हैं। चोरी के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कोतवाल ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।