फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves made off with goods worth thousands from an empty house

Jalaun News: सूने घर से हजारों का माल पार कर ले गए चोर

Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with goods worth thousands from an empty house
फोटो - 08 मोहल्ले में पूछताछ करती पुलिस।
जालौन। नगर में बुधवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर तीन हजार रुपये और चांदी के बिछिया चोरी कर लिए। चोरों ने घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम अनघौरा निवासी चंद्रवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान नगर के मोहल्ला तोपखाना में शिवानी गार्डन के पास है। वह कभी गांव में तो कभी जालौन में रहते हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह मकान में ताला डालकर गांव अनघौरा चले गए थे। बुधवार की रात चोरों ने रात में उनके घर का ताला तोड़ दिया और बक्से में रखे चांदी के पुराने बिछिया व पर्स में रखे लगभग 3000 रुपये चोरी कर लिए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें जानकारी दी। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जानकारी की। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed