{"_id":"6a74d83fa03b42e0c1076867","slug":"trolley-stolen-50-meters-away-from-the-police-station-thief-caught-on-cctv-orai-news-c-224-1-ori1005-147854-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चौकी से 50 मीटर दूर ट्रॉली चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चौकी से 50 मीटर दूर ट्रॉली चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
फोटो - 01 ट्रैक्टर से ट्राली चोरी कर ले जाते चोर। सीसीटीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद । थाना क्षेत्र में बीते 10 दिनों के भीतर तीसरी चोरी की वारदात सामने आई है। हदरुख पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर खड़ी ट्रॉली चोरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गिट्टी-मौरंग कारोबारी प्रवीण सेंगर ने बताया कि उनकी ट्रॉली हाईवे किनारे दुकान के पास खड़ी थी। बुधवार देर रात जालौन की ओर से एक ट्रैक्टर और एक बाइक पर सवार चोर पहुंचे। पहले उन्होंने मौके की रेकी की, फिर ट्रैक्टर को ट्रॉली के आगे लगाकर उसे जोड़ा और ट्रॉली लेकर भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार पहले ट्रैक्टर आगे निकल गया, फिर बस्तेपुर कट से लौटकर मौके पर आया और ट्रॉली को जोड़कर औरैया की ओर भाग निकला। सुबह चोरी की जानकारी होने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि ट्रॉली चोरी की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।