{"_id":"6a74d7ee2f1e192bdf012657","slug":"video-of-petrol-pump-salesman-being-assaulted-goes-viral-orai-news-c-224-1-ori1005-147860-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो-02 वायरल वीडियो का स्कीन शॉट। स्रोत सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कस्बे के मेन रोड सागर चौकी स्थित ठाकुर प्रसाद नारायण फिलिंग स्टेशन पर एक सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह भूरे कुशवाहा उर्फ अखिलेश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोप है कि उधारी का भुगतान मांगने पर गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं, जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।